Elon Musk’s Life Story in Hindi | From Zip2 to Mars

Welcome to Nyphs Blog, a captivating space where the lives of the world's most famous and influential people come to life. From visionary leaders and groundbreaking scientists to beloved celebrities, legendary artists, and historic icons, our blog explores the personal journeys, achievements, struggles, and legacies of remarkable individuals across every field. Whether you're a history buff, a pop culture enthusiast, or someone seeking inspiration, you'll find engaging, well-researched biographi
![]() |
Christopher Lance Cairns |
Personal information |
|
Full name |
Christopher Lance Cairns |
Born |
13 June 1970 (age 50) |
Birth Place |
Picton, New Zealand |
Height |
6 ft 2 in (1.88 m) |
Batting |
Right-handed |
Bowling |
Right arm fast |
Role |
All-rounder |
Father Name |
Lance Cairns |
Religion |
Christian |
Marital Status |
Married |
Wife |
Melanie Crosser |
Children |
Bram (son), Noah (Son), Thomas (Son),
Isabelle (Daughter) |
|
Thomas (Son), Isabelle (Daughter) |
International information |
|
National side |
New Zealand (1989–2006) |
Test debut (cap 168) |
24 November 1989 v Australia |
Last Test |
13 June 2004 v England |
ODI debut (cap 76) |
13 February 1991 v England |
Last ODI |
8 January 2006 v Sri Lanka |
ODI shirt no. |
6 |
T20I debut |
17 February 2005 v Australia |
Last T20I |
16 February 2006 v West Indies |
Domestic team information |
|
Years |
Team |
1988–2008 |
Nottinghamshire |
1988/89 |
Northern Districts |
1990/91–2005/06 |
Canterbury |
![]() |
Christopher Lance Cairns With Father & Mother |
क्रिकेट मे कई खिलाड़ी हुए हैं जो बल्ले या गेंदबाजी से टीम को मैच जिताते हैं लेकिन ऐसे खिलाड़ी कम ही हैं जो गेंद और बल्ले से पूरे मैच का पलट देते है. हम बात कर रहे है न्यूजीलैंड के हरफनमौला पूर्व कप्तान क्रिस क्रेन्स की जिन्होंने न्यूजीलैंड को अपने ऑलराउंड खेल से कई हारे हुये मैच जिताए लेकिन एक दाग जिसे मिटाने की जग मे ये खिलाड़ी सडक पर आ गया । जानते है क्रिस केर्न्स की अर्श से फर्श पर आने की कहानी
करियर
![]() |
Christopher Lance Cairns |
Batting Career Summary |
|||
Batting |
Test |
ODI |
T20I |
Matches |
62 |
215 |
2 |
Runs |
3320 |
4950 |
3 |
HS |
158 |
115 |
2 |
Avg |
33.54 |
29.46 |
1.5 |
100 |
5 |
4 |
0 |
200 |
0 |
0 |
0 |
50 |
22 |
26 |
0 |
Bowling Career Summary |
|||
Bowling |
Test |
ODI |
T20I |
Matches |
62 |
215 |
2 |
Balls |
11698 |
8168 |
48 |
Runs |
6410 |
6594 |
52 |
Wkts |
218 |
201 |
1 |
5W |
13 |
1 |
0 |
10W |
1 |
0 |
0 |
केर्न्स ने अपने खेल से न्यूजीलैंड को कई मैच जिताए लेकिन साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने ऐसी पारी खेली थी जिसे आज भी याद किया जाता है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी या आईसीसी नॉकआउट कप के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए. सौरव गांगुली ने 117 और सचिन ने 69 रनों की पारी खेली. जवाब में कीवी टीम ने 109 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिये. ऐसा लगा कि भारत फाइनल जीत जाएगा, लेकिन उसके बाद क्रीज पर आए क्रिस केर्न्स और इस ऑलराउंडर ने महज 113 गेंदों में नाबाद 102 रन ठोक न्यूजीलैंड को चैंपियन बना दिया.
संन्यास के बाद क्रिस केर्न्स पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगे. उनपर इंडियन क्रिकेट लीग में फिक्सिंग के आरोप लगे, जिन्हें क्रिस केर्न्स ने कभी भी स्वीकार नही किया . न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर लुऊ विंसेंट जो कि खुद मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे, उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिस केर्न्स ने उन्हें फिक्सिंग का ऑफर दिया था, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने भी क्रिस केर्न्स पर यही आरोप लगाया. हालांकि ये आरोप कभी साबित नहीं हो सके.
![]() |
Brendon McCullum |
ब्रेंडन मैकुलम ने कहा,
"फिक्सिंग मामले में केर्न्स को माफ नहीं करूंगा."
मैच फिक्सर' के रूप में पेश किए जाने से खिन्न न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस केर्न्स ने कहा है
"मै 'अजीब और भयावह' स्थिति में हैं और उन्होंने ब्रैंडन मैककुलम और लू विन्सेंट द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष दी गई गवाही में उनका नाम लेने के लिए उन्हें लताड़ा।"
लंदन मैट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद न्यूजीलैंड लौटने पर क्रिस केर्न्स ने दोहराया कि
उन पर ब्रैंडन मैककुलम को फिक्सिंग रिंग में हिस्सा बनने की पेशकश किए जाने का आरोप सच नहीं है। 43-वर्षीय क्रिस केर्न्स ने खुलासा किया कि न्यूजीलैंड के तीन पूर्व खिलाड़ी - पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, डेनियल विटोरी और कायले मिल्स - ने भी इस मामले में आईसीसी को बयान दिए हैं, लेकिन इन सभी ने उनका नाम नहीं लिया है।
![]() |
Lu vincent |
लंदन में क्रिस केर्न्स को किसी भी दंडनीय अपराध के लिए आरोपित नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें बताया गया कि ब्रैंडन मैककुलम ने उनके खिलाफ गवाही दी है और दावा किया गया है कि इस ऑलराउंडर ने मार्च 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण दौरान उनसे पेशकश की थी।
क्रिस केर्न्स ने अपने बयान मे कहा,
''कुछ लोगों ने भले ही मीडिया में कुछ भी दावा किया हो, ब्रैंडन मैककुलम ने आईसीसी के एक भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को इस कथित पेशकश की रिपोर्ट करने से पहले तीन साल का इंतजार किया...''
क्रिस केर्न्स ने आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी के खिलाफ मानहानि मामला दायर करने का जिक्र करते हुए कहा,
![]() |
Lalit Modi |
''यह भटकाने वाला बयान है... मैककुलम ने पहले अपने आरोप 17 फरवरी, 2011 को आईसीसी की एसीएसयू इकाई को बताए... यह सिर्फ कथित पेशकश के करीब तीन साल बाद तो था ही, बल्कि यह मार्च, 2012 में मेरी ललित मोदी के खिलाफ मैच फिक्सिंग के बारे में लंदन हाईकोर्ट के मामले की सुनवाई से 13 महीने पहले था...'' केर्न्स ने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप न्यायालय के सामने पहले ही साबित हो चुके हैं।
मैच फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रहे क्रिस केर्न्स की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई थी और उन्होंने परिवार पालने के लिए ऑकलैंड में स्थित शेल्टर में बस धोने का काम किया. यही नहीं उन्होंने ऑकलैंड नगरपालिका के लिए ट्रक तक चलाए और साथ ही बार में भी काम किया. क्रिस केर्न्स आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. वो ना ही सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं और ना ही न्यूजीलैंड के अखबारों की सुर्खियां बनते हैं. एक बड़े खिलाड़ी ऐसी जिंदगी जीएगा, ये किसी ने नही सोचा होगा.
![]() |
Christopher Lance Cairns with Wife Mel Crosser |
अपनी तीसरी पत्नी मेल क्रोसर को प्रपोज करने के लिए न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने कभी 3.2 कैरेट का हीरा खरीदा था, लेकिन समय ने उसने 17 डॉलर प्रति घंटे की नौकरी करने पर विवश किया . नौकरी इसलिए कि परिवार चलाना, चार बच्चों की परवरिश करनी थी, बिल भरने थे, किराया देना था और नौकरी इसलिए भी कि कोर्ट में खुद को पाक-साफ साबित करना था
दो बच्चों की मां, पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर और क्रिस की पत्नी क्रोसर के अनुसार, 'क्रिस के पास कोई विकल्प नहीं था. उसे अपने परिवार को पालना था. वह उस ट्रक के ड्राइवर हैं जो बस शेल्टर की सफाई करता था.' शहर के बस अड्डों पर पानी की बौछारें करनी होती थीं। इस नौकरी से उन्हें 17 डॉलर प्रति घंटा मिलते थे। मैच फिक्सिंग मामले के कारण क्रिस कैर्न्स के कानूनी खर्चे बढ़ गए थे और पैसों के लिए उन्हें काम मांगना पड़ा।
- सितंबर 2014 में कैर्न्स को ऑकलैंड काउंसिल ने नौकरी दी थी।
हमें कई बिल चुकाने थे। हमारे पास खुद का घर नहीं था। हम किराए के मकान में रह रहे थे।"
- क्रोसर खुद प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करती हैं
![]() |
Dion Nash |
क्रिस के सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डियॉन नैश कहते हैं, 'वह फाइटर है. वह वाकई बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है. अपनी फैमिली को सपोर्ट करने के लिए वह ट्रक चलाता है. उसे अपने ऊपर लगे कीचड़ के दाग को मिटाना है. मैं उसे सपोर्ट कर सकता हूं. लेकिन एक दोस्त के तौर पर उसे इस हाल में देखना दुख देता है. उसके नाम को बेवजह घसीटा गया. वह चैम्पियन है और यकीन है कि इन सब से उबर जाएगा.'
वर्चुअल स्पोर्ट्स में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी SmartSportz के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में वर्ल्ड क्लास ब्लैक कैप्स के ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स खेल व्यवसाय में वापस आ गए हैं।
![]() |
Christopher Lance Cairns |
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे क्रिस के जीवन की यही कहानी है. लेकिन अर्धविराम या पूर्ण विराम कहानियों में लगती है, जिंदगी तो बहती नदी की तरह होती है जो चलती रहती है थककर भी उठना पड़ता है, लड़ना पड़ता है.
---------------------------------------------------------------
Comments
Post a Comment