Posts

Showing posts from February, 2021

विजयदशमी (दशहरा) 2025 – इतिहास, महत्व, कथा और उत्सव

Image
  विजयदशमी (दशहरा) 2025 – रावण दहन और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक पर्व 🪔 प्रस्तावना भारत त्योहारों की भूमि है और यहाँ का हर पर्व एक गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावना से जुड़ा हुआ है। इन्हीं महान पर्वों में से एक है विजयदशमी (दशहरा) । यह त्योहार सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। दशहरा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण भी विशेष है। 📖 विजयदशमी का इतिहास (History of Vijayadashami) विजयदशमी का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है। इसका संबंध दो प्रमुख पौराणिक कथाओं से जुड़ा है— रामायण की कथा भगवान श्रीराम ने लंका के राक्षस राजा रावण का वध इसी दिन किया था। रावण ने माता सीता का हरण किया था और धर्म की रक्षा के लिए श्रीराम ने युद्ध कर उसका अंत किया। इसीलिए दशहरे के दिन रावण दहन की परंपरा है। देवी दुर्गा की विजय एक अन्य कथा के अनुसार, इस दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। इसलिए इसे महानवरात्रि के बाद विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। 🌸...

ROSA LOUISE MCCAULEY PARK BIOGRAPHY

Image
   शाहरुख खान का एक डायलॉग है।      " 'Don't Underestimate The Power Of A Common Man'".  एक आम आदमी जो सुबह उठता है दफ्तर समय पर पहुचने के डर के साथ और 9 से 10 घटें काम करने के बाद शाम को घर पहुचना खाना खाना और सो जाना। एक आम आदमी का जीवन इसी चक्र मे चलता रहता है। लेकिन यदि कोई  आम आदमी  के स्वाभिमान को छुता है तो यही आम आदमी अपनी द्रण संकल्प से दुनिया बदलने का बल भी  रखते है जैसे मंगल पांडे, महात्मा गांधी, भगत सिंह इत्यादि। लेकिन ये आम आदमी एक महिला हो तो ये और विशेष हो जाता है। ऐसी ही साधारण महिला जिन्होने रंग-रूप, ऊंच-नीच और जाति के आधार पर किसी को कम और किसी को ज्यादा का विरोध कर नागरिक अधिकारों की लड़ाई का बिगुल फूका । हम बात कर रहे है अमेरिकी नागरिक अधिकारों की लड़ाई की जननी कही जाने वाली एफ्रो-अमेरिकी रोजा पार्क्स की। गोरे व्यक्ति के लिए बस में अपनी सीट न छोड़ने वाली रोजा ने अमेरिका में बरारबरी की लड़ाई का बिगुल बजाया. रोजा का जन्म 4 फरवरी 1913 को दक्षिण अमेरिकी प्रांत अलाबामा में हुआ था, जहां अश्वेत लोगों को बंदी बनाकर रखा ज...

ISAAC ASIMOV- Father Of Robotics

Image
"फाउंडेशन" श्रृंखला,"गैलेक्टिक एम्पायर" श्रृंखला और रोबोट (robotics) श्रृंखला के जनक, विज्ञान कथाओ के एक शानदार लेखक, 500 से अधिक किताबें और अनुमानित 90,000 अक्षरों और पोस्टकार्डों के संपादक और बोस्टन विश्वविद्यालय में जैव रसायन शास्त्र के प्रोफेसर रह चुके इसहाक असिमोव का परिचय यह दरशाता है कि उनका जीवन आज के विद्यार्थीयो के लिये प्रेरणा स्रोत हैा उनकी पुस्तकें डेवी दशमलव वर्गीकरण की 10 प्रमुख श्रेणियों में से 9 में प्रकाशित हुई हैं। असिमोव ने हार्ड साइंस फिक्शन लिखा।  "बिग थ्री" विज्ञान कथा लेखकों  रॉबर्ट ए हेनलेन और आर्थर सी क्लार्क के साथ असिमोव को भी एक माना जाता है। जीवन परिचय असिमोव का जन्म 2 जनवरी 1920 मे बेलोरशियन सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक के पेट्रोविची (सोवियत के समय में यह बस्ती कुछ समय के लिए रूसी एसएफएसआर के महिलो गुबेरनिया के अधीन थी जिसे बाद में आरएसएफएसआर के स्मोलेंस्क ओब्लास्ट को हस्तांतरित कर दिया गया था, जो अब रूस है) में चक्की चलाने वालों के एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम एन्ना राचेल बर्मन त...

CONTACT FORM

Contact Us